उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News…. DM बंसल ने कराया महिला का बैंक लोन माफ|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए असहाय विधवा क्षमा परवीन को बड़ी राहत प्रदान की है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर उनके बकाया बैंक ऋण का वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) कराकर एनओसी और नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी कराया गया। शेष 33 हजार रुपये की धनराशि भी प्रशासन की ओर से जमा कर दी गई।

बता दें कि क्षमा परवीन ने इसी वर्ष 28 मार्च को जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी कि वर्ष 2014 में उन्होंने बेटी के विवाह के लिए डीसीबी बैंक से करीब सवा लाख रुपये का ऋण लिया था। उसी वर्ष पति के निधन और बाद में वर्ष 2020 में कोविड के दौरान बड़ी विवाहित बेटी की मृत्यु से परिवार आर्थिक संकट में घिर गया। लगातार विपरीत परिस्थितियों के चलते वह ऋण चुकाने में असमर्थ रहीं।

ad12

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बैंक से समन्वय कर ऋण का निस्तारण कराया। साथ ही परिवार की अन्य जरूरतों पर भी त्वरित कार्रवाई की गई। छोटी बेटी फैजा की पढ़ाई “नंदा-सुनंदा योजना” के तहत फिर से शुरू कराते हुए 27 हजार रुपये की फीस जमा कराई गई। वहीं 5 वर्षीय नातिन आयरा का आरटीई के तहत नजदीकी निजी विद्यालय में दाखिला सुनिश्चित कराया गया और मौके पर ही आय प्रमाण पत्र जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *