उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…सुहागिन महिलाओं ने पिरोया तिलों का तेल|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

नरेंद्रनगर/ऋषिकेश। बदीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए नरेंद्रनगर राजमहल में सुहागिन महिलाओं ने तिलों का तेल पिरोया। जिसके बाद महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने डिमरी धार्मिक पंचायत को गाडू घड़ा (तेल कलश) सौंप कर यात्रा को रवाना किया।

मंगलवार को राजदरबार में महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह समेत सुहागिन महिलाओं ने तिल पिरोकर तेल को गाडू घड़ा (तेल कलश) में एकत्र किया। इस तेल से कपाट खुलने के दिन भगवान बदरीविशाल का महाअभिषेक किया जाएगा।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि तेल कलश यात्रा आज रात्रि विश्राम ऋषिकेश स्थित चेला चेतराम धर्मशाला में प्रवास करेगी। बुधवार सुबह श्रद्धालु धर्मशाला में तेल कलश के दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद यात्रा मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्न मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी, जहां से 9 अप्रैल को श्रीनगर गढ़वाल के लिए प्रस्थान होगी।

ad12

उन्होंने बताया कि तेल कलश कुछ दिन डिम्मर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में रहेगा। 20 अप्रैल को यह नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ और 21 अप्रैल को पांडुकेश्वर पहुंचेगा। 22 अप्रैल की शाम तक गाडू घड़ा बदरीनाथ धाम पहुंचेगा, जिसके पश्चात 23 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *