उत्तराखंड

 Doon News…जनसमस्याओं का समय पर हो निस्तारणः DM|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान 212 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में छबीलबाग कांवली रोड निवासी 82 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग ने अपने 12-13 वर्षों से लापता पुत्र और दो पोतों की जिम्मेदारी का हवाला देते हुए 31,657 रुपये के पानी बिल में राहत की गुहार लगाई। डीएम ने जल संस्थान से रिपोर्ट मांगी। संस्थान द्वारा 11,487 रुपये ब्याज माफ करते हुए शेष 20,170 रुपये वन टाइम सेटलमेंट के तहत जमा कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

विकासनगर निवासी मीना बंसल ने अपने पुत्र की 2023 में दुर्घटना में मृत्यु के बाद मुआवजा न मिलने की शिकायत की, जिस पर एएलसी को एफआईआर दर्ज कर लेबर कोर्ट में मामला दो माह में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

ऋषिकेश के एक बुजुर्ग दंपति ने पारिवारिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर एसडीएम कोर्ट में भरण-पोषण एक्ट के तहत वाद दर्ज करने को कहा गया। वहीं धर्मपुर की रोशनी रावत की बेटियों की शिक्षा के लिए प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से सहायता दिलाने के निर्देश दिए गए। वहीं, हर्रावाला में नहर क्षतिग्रस्त करने के मामले में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए।

ad12

कार्यक्रम में एडीएम वित एवं राजस्व के.के मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, एसपी यातायात लोकजित सिंह, उप नगर आयुक्त संतोष पाण्डेय, एसडीएम मुख्यालय कुमकुम जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *