उत्तराखंडसंपादकीय

Kotdwar News….संकल्प फाउंडेशन के “आसरा गौशाला” का शुभारंभ|Clickकर पढ़िये पूरीNews

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने संकल्प फाउंडेशन के “आसरा गौशाला” का विधिवत शुभारंभ किया। कहा कि गौशालाएं केवल पशु संरक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और सेवा भाव का प्रतीक हैं।

वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ आरंभ कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने गोशाला परिसर का अवलोकन कर गौवंश के संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। स्पीकर खंडूडी ने कहा कि बेसहारा गौवंश को सुरक्षित आश्रय देना समाज का सामूहिक दायित्व है।

यह भी कहा कि राज्य सरकार गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसमें जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे प्रयास पर्यावरण संरक्षण और जैविक संतुलन बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।

ad12

कार्यक्रम में फाउंडेशन अध्यक्ष इंद्रजीत रावत, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष पं. राजेंद्र अंथवाल, आशीष रावत, आकांक्षा रावत, स्वामी ईश्वर दास, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, रजनीश बेबनी, जे.पी. बहुखंडी, सुखपाल शाह, मंगत राम, धर्मवीर गुसाईं, विनोद धूलिया, आनंद घिल्डियाल, कांता सैलवाल, गणेश धूलिया, सुषमा जखमोला, स्वामी अनन्ता नन्द आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *