Uttarakhand …..सामने आयी पीआरडी जवान की मौत की वजह….. एसआई सस्पेंड|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-देहरादून
उत्तराखंड के देहरादून में पेट्रोल पंप पर हंगामे के बाद पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की वजह सामने आयी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक मृतक के गदर्न की हड्डी टूटने से उसकी मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि सुनील ने चादर का एक कोना फाड़कर गेट से लटककर फांसी लगा ली
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि रायपुर थाने के हवालात में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसमें मौत की वजह पार्शियल हैंगिंग सामने आई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक मृतक के गदर्न की हड्डी टूटने से उसकी मौत हुई है। अग्रिम जांच के लिए बिसरा को फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है।

दारअसल, पुलिस हिरासत में मौत होने के बाद कई सवाल उठे। रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की शुरूआती रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी ही सामने आई है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने इसे पार्शियल हैंगिंग बताया है। इसमें युवक ने घुटनों के बल बैठकर पूरा भार फंदे पर डाल दिया था। इसमें उसके गर्द की हड्डी टूट गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

एसआई सस्पेंड
पीआरपीडी जवान की हवालात में मौत के प्रकरण के बाद कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों पर एसएसपी सख्त हैं। उन्होंने ड्यूटी के दौरान पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार न करने पर उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है।