Uncategorized

Uttarakhand Samacahr…..34 चालान कर 6400 रुपये का जुर्माना वसूला।Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला ने गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन को लेकर छापमारी के दौरान 34 चालान कर 6400 रुपये का जुर्माना वसूला।

शनिवार को मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती के नेतृत्व में पालिका की टीम ने जानकी झूला पुल क्षेत्र में गंदगी और पॉलिथीन के उपयोग के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान रेहड़ी-फड़ के आसपास गंदगी पर 30 चालान किए गए। जबकि सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग करने पर 4 चालान काटे गए।

ad12

मुख्य सफाई निरीक्षक ने सभी रेहड़ी और फड़ विक्रेताओं से स्वच्छता बनाए रखने और पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील की। टीम में सफाई निरीक्षक कमल चौहान, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, रंजन कंडारी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *