उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…पौड़ी पहुंचे राज्यपाल| Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी। जनपद के दौरे पर पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने सर्किट हाउस में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं से उनके उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन व्यवस्था, उत्पादन प्रक्रिया और आय में वृद्धि की जानकारी ली। साथ ही आधुनिक पैकेजिंग व प्रभावी मार्केटिंग पर विशेष जोर दिया।

राज्यपाल के आगमन पर हैलीपैड पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस में पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर राज्यपाल का अभिनंदन किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने दो महिलाओं की गोद भराई की और आंगनबाड़ी के बच्चों को ट्रैकसूट वितरित किए।

ग्रामोत्थान परियोजना के तहत चार पशु सखियों को स्मार्टफोन भी प्रदान किए गए, जिससे वे अपने कार्यों को तकनीकी रूप से सशक्त बना सकें। राज्यपाल ने विभिन्न विभागों और समूहों द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और उनकी गुणवत्ता व उपयोगिता की सराहना की।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश के प्रमुख महानगरों और वैश्विक बाजारों तक पहुंचने चाहिए, जिसके लिए प्रशासन को निरंतर सहयोग और प्रशिक्षण सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने महिलाओं को नवीन तकनीकों से जोड़ने के लिए शैक्षणिक भ्रमण पर भी बल दिया।

राज्यपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनपद की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक भी की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यटन, बायोमास ऊर्जा और नवाचार से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी द्वारा पैराग्लाइडिंग, जिपलाइन, होमस्टे, विज्ञान संग्रहालय और आयुर्वेद ग्राम जैसी परियोजनाओं की जानकारी दी गई।

राज्यपाल ने किशोरियों के एचपीवी टीकाकरण, एनीमिया जांच, नशा उन्मूलन और साइबर अपराध नियंत्रण जैसे अभियानों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कहा कि नवाचार व संसाधनों के बेहतर उपयोग से पौड़ी में विकास की अपार संभावनाएं हैं।

ad12

मौके पर विधायक राजकुमार पोरी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया, एसएसपी सर्वेश पंवार, पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी, सीडीओ गिरीश गुणवंत, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, पीडी डीआरडीए विवेक उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *