उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…प्रख्यात लोकगायक स्व. चंद्र सिंह राही की जयंती पर दूरदर्शन ने एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। उत्तराखंड के प्रख्यात लोकगायक स्व. चंद्र सिंह राही की जयंती पर दूरदर्शन उत्तराखंड ने एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किया है। ‘लिखवार गितार-अमर कलाकार स्व. चंद्र सिंह राही’ नामक इस कार्यक्रम का प्रसारण 28 मार्च को किया जाएगा।

कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इसमें राही परिवार की चार पीढ़ियां एक साथ मंच पर नजर आईं। यह दृश्य न केवल लोकसंगीत की जीवंत परंपरा का प्रतीक बना, बल्कि नई पीढ़ी तक सांस्कृतिक विरासत के हस्तांतरण का भी संदेश देता दिखाई दिया।

कार्यक्रम में कुमाऊंनी और गढ़वाली लोकगीतों के साथ पारंपरिक वाद्य प्रस्तुतियां और राही के दुर्लभ व अप्रकाशित गीतों का भी मंचन किया गया।

बता दें कि स्व. चंद्र सिंह राही ने अपने जीवन को लोकधुनों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और पहाड़ी संगीत की मौलिक पहचान को संरक्षित करने में समर्पित किया। आज उनका परिवार उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड की सांस्कृतिक जड़ों को सशक्त कर रहा है।

ad12

इस अवसर पर दूरदर्शन उत्तराखंड के क्लस्टर हेड एस.के. मीणा और कार्यक्रम प्रमुख अनिल कुमार भारती ने स्व. राही की धर्मपत्नी सुधा देवी के साथ उनके परिवार को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव नरेंद्र सिंह रावत ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में कई संस्कृतिप्रेमी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *