Laldhang Samachar…..यहां निकली भव्य व दिव्य शोभा यात्रा| धर्म-अध्यात्म का रंगा हुआ गाढ़ा| गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-गीता जोशी, लालढांग
रामनवमी के अवसर पर तन व मन दोना भक्तिमय हो गये। जगह-जगह घर-घर कन्यायें पूजन किया गया। कई जगहों पर भव्य व दिव्य शोभा यात्रायें निकाले जाने की भी खबरें हैं। लालढांग क्षेत्र में भी आस्था व विश्वास के साथ रामनवमीं मनायी गयी। दरअसल,
लालढांग में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा रनवमीं के शुभ अवसर पर के भव्य व दिव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।

शोभायात्रा का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री अनिल भारद्वाज द्वारा किया गया। शोभायात्रा लालढांग शिशु मंदिर से शुरू होकर बाजार होते हुए गांधी चौक लालढांग में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में आदि शक्ति मां वन दुर्गा के जयघोष के साथ जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।


शोभायात्रा के गांधी चौक में पहुंचने पर हनुमान चालीसा व श्री राम जी की आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में विवेक लोधी, अरविंद पांडे,नमानी जी,अमित, जिला उपाध्यक्ष गौरव ठाकुर,कपिल डपाल,शुभमनाथ,गौरव,पंकज भेड़वाल,हर्ष कुमार ,विशाल आदि भारी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लालढांग चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र जखमोला सहित विशेष पुलिस बल तैनात रहा।
