उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News….क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया|Clickकर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में जिला प्रशासन के सहयोग से जिला खेल कार्यालय ने क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया। अंडर-14 व 17 बालक व बालिकाओं वर्ग की प्रतियोगिता कंडोलिया थीम पार्क से टेका रोड तक संपन्न हुई। क्रॉस कंट्री में जनपद के 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ विधायक राजकुमार पोरी ने किया। कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए प्रयासरत है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में अराध्य ने प्रथम, आदित्य चौहान ने द्वितीय और माधव मण्डल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अदिति प्रथम, नेहा पोखरियाल द्वितीय और अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालक में हिमांशु प्रथम, कृष द्वितीय और सानू पाल तृतीय रहे, जबकि बालिका में साधना बिष्ट प्रथम, अमीषा पन्त द्वितीय और मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रहे।

ad12

मौके पर मनीषा रानी, गंगा प्रसाद, भगवती प्रसाद गौड़, सुरेन्द्र सिंह शाह, चंद्रमोहन उनियाल, सुनील सिंह रावत, योगेश कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *