उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News….DM ने गैस एजेंसियों, तेल कंपनियों और संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की।Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति और बढ़ते बैकलॉग को लेकर डीएम सविन बंसल ने गैस एजेंसियों, तेल कंपनियों और संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की।

कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सामने आया कि बुकिंग सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्या के चलते तीन दिनों तक मैन्युअल एंट्री की गई। लगभग 25 हजार प्रविष्टियां सिस्टम में अपडेट होनी हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में 25 और ग्रामीण में 45 दिन के डिलीवरी अंतराल से भी बैकलॉग बढ़ा है।

डीएम बंसल ने निर्देश दिए कि लंबित मैन्युअल एंट्री आज ही अपडेट की जाएं। एडवांस बुकिंग की अलग रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाली गैस एजेंसियों और तेल कंपनियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

बताया गया कि गैस एजेंसियों पर तैनात अधिकारी स्टॉक, वितरण और बैकलॉग पर निगरानी रखेंगे। उपभोक्ताओं को केवल होम डिलीवरी से ही ओटीपी आधारित गैस वितरण किया जाएगा।

यह भी कि कालाबाजारी मामले में अब तक 5 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। 3 आरोपियों को जेल भेजा गया और सैकड़ों सिलेंडर जब्त किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इन कदमों से व्यवस्था में सुधार और कालाबाजारी पर लगाम लगेगी।

ad12

बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, सीओ सिटी प्रमोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, नगर आयुक्त ऋषिकेश गोपालराम बिनवाल, एसडीएम हरिगिरि, अपर्णा ढौंडियाल, अपूर्वा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। एसडीएम ऋषिकेश योगेश मेहर, विकासनगर विनोद कुमार समेत कई अधिकारी और प्रतिनिधि वर्चुअल जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *