उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…CM ने 63 सफाई निरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहरी विकास विभाग में चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नए भवन का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। वहीं उन्होंने कूड़ा निस्तारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त सफाई निरीक्षकों से कहा, उनके जीवन में आज एक नई जिम्मेदारी की शुरुआत हो रही है। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में राज्य में करीब 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

धामी ने कहा कि राज्य गठन के समय प्रदेश में केवल 63 स्थानीय निकाय थे, जो अब बढ़कर 108 हो गए हैं। इनमें 11 नगर निगम, 46 नगर पालिका परिषद और 51 नगर पंचायत शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शहर विकास और आर्थिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र बन चुके हैं। उन्हें स्वच्छ, सुव्यवस्थित व आधुनिक बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय शहरों के समग्र विकास के मजबूत स्तंभ और सफाई निरीक्षक इसकी आधारशिला हैं। पिछले पांच वर्षों में शहरी निकायों में 63 अधिशासी अधिकारी, 22 कर एवं राजस्व निरीक्षक और 32 अवर अभियंताओं को भी नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

सीएम धामी ने कहा, उत्तराखंड आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। आगामी चारधाम यात्रा और वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले को देखते हुए शहरों और तीर्थस्थलों की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी मिशन और अन्य योजनाओं के तहत शहरी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

ad12

मौके पर विधायक खजान दास, बंशीधर भगत, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, सचिव शहरी विकास नितेश झा, निदेशक शहरी विकास विनोद गिरी गोस्वामी, नगर आयुक्त नमामि बंसल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *