उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…अल्मोड़ा में खुलेगा दूसरा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर |Click कर पढ़िये पूरी खबर News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। विदेशों में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। सरकार ने अल्मोड़ा में नया लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की है। साथ ही प्रदेश में ऐसे केंद्रों की संख्या बढ़कर दो हो जाएगी। वर्तमान में एकमात्र सेंटर वर्ष 2023 से देहरादून में संचालित हो रहा है।

यह घोषणा बजट सत्र के पांचवें दिन कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत युवाओं को विभिन्न विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाग को ऐसे केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को लाभ मिल सके। इसी के चलते प्रशिक्षण का बजट भी ₹75 लाख से बढ़ाकर ₹3.3 करोड़ कर दिया गया है।

अब तक इस योजना के तहत 147 युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से 92 युवाओं को विभिन्न देशों में रोजगार मिल चुका है। सेंटर में 8 से 10 माह का प्रशिक्षण 16 अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से दिया जाता है। इसके अलावा 10 युवाओं के लिए सऊदी अरब से नौकरी के प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं।

बहुगुणा ने यह भी बताया कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात के बावजूद विदेशों में कार्यरत राज्य के युवा सुरक्षित हैं, सरकार लगातार उनसे संपर्क में है।

ad12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *