उत्तराखंडसंपादकीय

Laldhang News…बिजली की कटौती से हाल-बेहाल..गुस्से में हैं ग्रामीण| गीता जोशी की Report

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
समस्यायें हैं कि लालढांग क्षेत्र का साथ छोडने को राजी ही नहीं हैं। कभी जंगली जानवरों की आवाजाही तो कभी पानी और कभी बिजली परेशानी का कारण बनती जा रही हैं। इस बार फिर बिजली सता व रूला रही है। आलम यह है कि लालढांग।लालढांग क्षेत्र में हो रही बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। हाल यह है कि बृहस्पतिवार की रात को बारह घंटे में तीन बार कटौती की गई ।

ad12

रात को आठ बजे कठौती कर साढ़े दस बजे बिजली आई की बारह बजे फिर बत्ती गुल हो गई जो रात में बारह बजकर पचास मिनट पर आई फिर सवेरे तड़के सवा छः बजे फिर कठौती के नाम पर दो घंटे के लिए बिजली गुल रही।जिससे क्षेत्र के गांव में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।वही गर्मी के चलते ग्रामीणों को गर्मी से साथ मच्छरों से जूझना पड़ा।आजकल मच्छर भी बहुत हो गए बिजली भागते ही झुंड के झुंड मंडराने लगते हैं।रात में बिजली की कटौती करने से पढ़ाई करने वाले बच्चों की पढ़ाई ने व्यवधान उत्पन्न हो रहा हैं।जिसको लेकर अभिभावकों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों में दल सिंह,प्रमोद कुमार, अजय कुमार, शिवचरण चौधरी, राकेश नारंग, हिमांशु उपाध्याय आदि ऊर्जा निगम की कार्यशैली को लेकर रोष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *