उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….घरेलू गैस की आपूर्ति में नहीं कोई कमी |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून/ गैरसैंण। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते भारत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से उत्पन्न दिक्कतों को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की है।

महाराज ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव (ईरान-इजराइल संघर्ष) के कारण आपूर्ति शृंखला पर दबाव के चलते अवरोध उत्पन्न हुआ है। लेकिन सरकार स्थिति  पर नजर रखे हुए है। स्पष्ट किया कि फिलहाल घरेलू गैस (14.2 किलोग्राम) की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है।

ad12

महाराज ने कहा कि होटलों, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित हुई है। इसलिए व्यवसायियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने स्टॉक को समझदारी से प्रबंधित करें। साथ ही स्थिति सामान्य होने तक सीमित उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *