उत्तराखंडसंपादकीय

Haridwar News….शाह ने  गिनाई धामी सरकार की उपलब्धियां |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने उत्तराखंड की धामी सरकार की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया। कहा कि 2017 से 2026 तक का समय उत्तराखंड के विकास को समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का काम किया है, जिससे उत्तराखंड अब दोगुनी गति से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

अमित शाह ने उत्तराखंड आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि अलग राज्य की मांग के लिए युवाओं को सड़कों पर उतरना पड़ा और रामपुर तिराहा जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ा। बाद में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ का गठन कर नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड बनाया, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे संवारने का काम कर रहे हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंग्रेजों के समय के डेढ़ सौ साल पुराने कानूनों को बदलने का काम किया है। नई न्याय संहिता के प्रावधान 2028 तक पूरी तरह लागू हो जाएंगे। इसके बाद एफआईआर से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक किसी भी मामले में फैसला अधिकतम तीन वर्ष में संभव होगा। उन्होंने इसे दुनिया की सबसे आधुनिक और वैज्ञानिक न्याय प्रणाली बताया।

अमित शाह ने सीएए के तहत भारत की नागरिकता प्राप्त करने वाले पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन शरणार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो लोग अपना धर्म और सम्मान बचाने के लिए भारत आए हैं, उन्हें नागरिकता देने के फैसले से सरकार पीछे नहीं हटेगी। कार्यक्रम में बलूचिस्तान के शैलेश, पाकिस्तान के जसपाल कुमार, दुर्गा राजपूत और अफगानिस्तान की हंसेरी बाई सहित पांच लोगों को नागरिकता प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए करीब 1900 युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में अब “बिना पर्चा और बिना खर्चा” के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने 1100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। साथ ही ई-जीरो एफआईआर प्रणाली की शुरुआत की, जिसके तहत 1930 टोल-फ्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।

अमित शाह ने कहा कि 2027 में हरिद्वार में होने वाला कुंभ मेला सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगा। उन्होंने वाइब्रेंट विलेज योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सीमांत गांवों को “प्रथम गांव” का दर्जा देकर पलायन रोकने की दिशा में काम किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने अवैध घुसपैठ और अतिक्रमण के खिलाफ राज्य सरकार के कदमों की सराहना की।

ad12

मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व सीएम एवं सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय टम्टा, अनिल बलूनी, माला राजलक्ष्मी शाह, अजय भट्ट, नरेश बंसल, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद महेंद्र भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, रेखा आर्य, विधायक मदन कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य कोठारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *