उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand…..यहां तैयार हो रहा आधुनिक फूड कोर्ट |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी को फूड कोर्ट डेस्टिनेशन की सौगात मिलने जा रही है। जल्द ही इसे आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। कोर्ट को नगर निगम ने स्थापित किया है।

आधुनिक फूड कोर्ट महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के निकट रायपुर-थानों रोड पर विकसित किया जा रहा है। नगर निगम की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल यह फूड कोर्ट न केवल देहरादून के नागरिकों के लिए बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आकर्षक भोजन स्थल प्रदान करेगा। यहां देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशी व्यंजनों का स्वाद भी एक ही स्थान पर लिया जा सकेगा।

फूड कोर्ट परिसर में कुल 31 दुकानों का निर्माण किया जा रहा है, जिनका कार्य अंतिम चरण में है। परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। जिसमें स्वच्छता व्यवस्था, शौचालय, खुला भोजन क्षेत्र, आकर्षक प्रकाश सज्जा और बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा पर्यटकों के लिए भ्रमण पथ और टहलने के लिए विशेष मार्ग भी विकसित किए जा रहे हैं, जिससे यहां आने वालों को सुखद अनुभव मिल सके।

थानों-एयरपोर्ट मार्ग पर भारी यातायात को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने पर्याप्त वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी की है, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह फूड कोर्ट केवल स्वाद का केंद्र ही नहीं, बल्कि एक सुव्यवस्थित और सुरक्षित सार्वजनिक स्थल के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।

ad12

देहरादून नगर आयुक्त नमामि बंसल के अनुसार शहर को ऐसे आधुनिक भोजन स्थलों के रूप में विकसित करने की योजना है, जो देश के प्रमुख शहरों के मॉडल पर आधारित हों। उन्होंने बताया कि वर्तमान में फूड कोर्ट परिसर में सौंदर्यीकरण, सज्जा और संकेत पट्टों का कार्य अंतिम चरण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *