Laldhang News…..यहां एक दर्जन लोगों पर खाकी ने लिया Action | गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-गीता जोशी, लालढांग
रंगों का पर्व होली द्वार खड़ा है सो, खाकी भी अलर्ट मोड पर हैं। चैकिंग तेज कर दी गयी है तो हर गतिविधि पर पैनी निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में श्यामपुर कोतवाली की पुलिस ने 12 लोगोें पर एक्शन लिया है। शांति भंग के चलते इन पर कार्रवाई की गयी है।

मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय द्वारा जनपद में आगामी पर्व व त्यौहारो के सकुशल सम्पन्न बनाये जाने ,अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व शान्ति व्यवस्था बनाए जाने के दृष्टिगत कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्यामपुर के नेतृत्व में चौकिंग/सत्यापन कार्यवाही के दौरान 12 व्यक्तियों जो ग्राम गाजीवाली बाजार में एकत्र होकर लड़ाई-झगडा कर शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों को कोतवाली श्यामपुर पुलिस टीम द्वारा धारा 172(2) ठछैै में हस्व कायदा हिरासत लेकर भविष्य में हुड़दंग नहीं किए जाने की हिदायत देते हुए पुलिस एक्ट में जुर्माना किया गया
पुलिस टीम का विवरण-

1..व0उ0नि0 मनोज रावत
2.अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड
3.हे0का0 196 बृजमोहन सिंह
4.हे0का0 252 कुलदीप सिंह
5.का0 चालक मोहन सिंह रावत
6.का0 515 सन्दीप रावत
7.का0 1522 अनिल रावत
8.का0 270 पंकज कुमार
9.हो0गा0 2328 अंकित रावत
10.हो0गा0 2286 अनुज कुमार
