उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand Samachar….बच्चों ने जाना, कचरे को कैसे रखें अलग-अलग|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। नगरपालिका मुनिकीरेती-ढालवाला ने रामझूला स्थित शिवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता व्यवहार परिवर्तन पाठशाला का आयोजन किया।

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती व सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में टीम ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता और कचरा पृथक्करण की जानकारी दी।

बच्चों को घरों में हरे व नीले डस्टबिन के उपयोग, प्लास्टिक मुक्त जीवन और स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। समापन पर बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

ad12

मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, प्रधानाध्यापिका रजनी ममगाईं, जयवीर सिंह नेगी, रोशनलाल, सुनीता पाल, कसरी असवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *