उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….सीएम धामी से मिले ITBP के DG शत्रुजीत कपूर|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने रविवार को शासकीय आवास में शिष्टाचार भेंट की। बैठक में राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा, सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्यों और आपदा प्रबंधन में समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्य में आईटीबीपी की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सीमाओं की सुरक्षा में बल के योगदान की सराहना की। कहा कि सीमांत क्षेत्रों में तैनात जवान न केवल देश की सुरक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में भी सहभागी बन रहे हैं।

उन्होंने सीमांत जिलों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, संचार और अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर सीमांत क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

डीजी कपूर ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं, आधुनिक संसाधनों और बल की तैयारियों की जानकारी दी। साथ ही राज्य सरकार के सहयोग के लिए आभार जताया।

ad12

बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में आईटीबीपी की सक्रिय भूमिका पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने “सुरक्षित सीमा, सशक्त उत्तराखंड” के संकल्प के साथ बेहतर समन्वय की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *