उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh News…पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर मारे छापे |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता सुनिश्चित करने को नगरपालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने गुरुवार को छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 12 चालान से 1,400 रुपये का जुर्माना वसूला।

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर सफाई निरीक्षक कमल चौहान के साथ टीम ने जानकी पुल क्षेत्र में निरीक्षण किया। यहां 09 दुकानों के आसपास गंदगी पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई।

इसके बाद टीम ने कैलाश गेट क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर तीन दुकानों का चालान काटा। कुल 12 चालानों से 1,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

ad12

इस दौरान सफाई निरीक्षक ने दुकानदारों से सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने और प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग व विक्री न करने की अपील की। बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *