उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News…5 वर्ष बाद मिला आवंटित भूमि का कब्जा |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। जिला प्रशासन की तत्परता से टिहरी बांध विस्थापित एक परिवार को 15 वर्ष बाद आवंटित आवासीय भूखंड पर कब्जा मिल गया है। मामला विकासनगर तहसील अंतर्गत अटकफार्म सेलाकुई क्षेत्र का है, विस्थापित परिवारों को भूखंड आवंटित किए गए थे।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सुमेरचंद एवं अन्य लाभार्थियों ने भूखंड संख्या-29 पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन से की थी। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर एसडीएम ने संयुक्त जांच टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण कराया। जांच में पाया गया कि संबंधित भूखंड खसरा संख्या 301, 302 और 303 का हिस्सा हैं, जिन्हें विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए अधिग्रहित किया गया था।

यह भी सामने आया कि स्वर्गीय कुन्दन लाल जोशी के वारिसों द्वारा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर खेती की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जिला प्रशासन की निगरानी में अवैध कब्जा हटाकर भूखंड संख्या-29 सहित अन्य आवंटित भूखंडों पर लाभार्थियों को विधिसम्मत कब्जा दिलाया गया।

ad12

कब्जा मिलने के बाद लाभार्थी दंपति ने जिलाधिकारी बंसल से मुलाकात कर आभार जताया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पात्र लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *