Haridwar News…. भव्य गोयल के शोध प्रस्ताव का आयुर्वेद अनुसंधान छात्रवृत्ति योजना में चयन ।Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गुरुकुल परिसर, हरिद्वार के छात्र भव्य गोयल के शोध प्रस्ताव का आयुर्वेद अनुसंधान छात्रवृत्ति योजना में चयन । उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गुरुकुल परिसर, हरिद्वार के बी.ए.एम. एस. द्वितीय वर्ष के छात्र भव्य गोयल के शोध प्रस्ताव का चयन केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद , आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली, भारत सरकार द्वारा संचालित आयुर्वेद अनुसंधान छात्रवृत्ति योजना – स्पार्क 4.0 के अंतर्गत हुआ है। यह शोध कार्य संस्थान के शिक्षक डॉ. विपिन कुमार अरोड़ा, संहिता एवं सिद्धांत विभाग के मार्गदर्शन में सम्पन्न होगा।


उक्त योजना के तहत शोध कार्य के सम्पन्न होने पर छात्र को पचास हजार रुपए की छात्रवृत्ति तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। गुरुकुल परिसर के परिसर निदेशक प्रो. जी.पी. गर्ग ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित करते हुए बताया कि आयुष मंत्रालय के केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद ने आयुर्वेद स्नातकों के बीच अनुसंधान के लिए रुचि और योग्यता को बढ़ावा देने के लिए आयुर्वेद अनुसंधान छात्रवृत्ति योजना नामक कार्यक्रम प्रारंभ किया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्नातक आयुर्वेद छात्रों में अनुसंधान के प्रति रुचि पैदा करना तथा अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में अनुसंधान पद्धति और तकनीकों से परिचित होने का अवसर प्रदान करना है। जो उनके लिए भविष्य में शोध को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहन के रूप में काम करेगा।
