उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News……STF ने किया नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) मल्टी टास्किंग भर्ती परीक्षा-2025 में नकल कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर मोटी रकम वसूलने और तकनीकी माध्यम से प्रश्नपत्र हल कराने की सूचना मिल रही थी। पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ डॉ. नीलेश आनंद भरणे के निर्देश पर एसटीएफ उत्तराखंड और एसटीएफ उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम ने महादेव डिजिटल जोन, एमकेपी इंटर कॉलेज देहरादून स्थित परीक्षा केंद्र पर छापेमारी की।

जांच में परीक्षा लैब के पास बने यूपीएस कक्ष में 24×24 इंच का अंडरग्राउंड चेम्बर मिला, जिसमें दो लैपटॉप और राउटर स्वचालित अवस्था में संचालित पाए गए। आरोप है कि इन उपकरणों के जरिए अभ्यर्थियों के कंप्यूटर को रिमोट एक्सेस कर प्रश्नपत्र हल कराया जा रहा था।

मौके से नीतिश कुमार देवरिया, उ.प्र. और भास्कर नैथानी देहरादून को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह अभ्यर्थियों से पास कराने के लिए 10 लाख रुपये तक की मांग करता था।

ad12

आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम-2023, बीएनएस व आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *