Uttarakhand Samachar…केंद्रीय बजट से Uttarakhand को मिलेगी नई गतिः प्रेमचंद|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला ईकाई ने ‘केंद्रीय बजट 2026 श्रमिक संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा बजट से उत्तराखंड को पर्वतीय विकास, पर्यटन, जड़ी-बूटी खेती और आयुष आधारित मेडिकल टूरिज्म में विशेष लाभ मिलेगा।

विश्नोई धर्मशाला में आयोजित संवाद में अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेल और सामान्य बजट को एकीकृत कर नई परंपरा स्थापित की गई है, जो प्रभावी वित्तीय प्रबंधन का उदाहरण है। कहा कि यह बजट अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला और वित्तीय अनुशासन पर आधारित बजट है।

अग्रवाल ने कहा कि बजट में एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के फंड, कर नियमों के सरलीकरण और स्मार्टफोन, लेदर, मखाना, बादाम, अखरोट और आयातित दवाइयों को सस्ता करने जैसे प्रावधानों से आमजन को राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि 40 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं उत्तराखंड के विकास को गति देंगी, वहीं 16वें वित्त आयोग से लगभग 1,800 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलने की संभावना है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने इसे महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत 2047 की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

ad12

मौके पर कार्यक्रम संयोजक ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजपाल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, सतपाल सैनी, मुकेश पाल, महामंत्री राजवीर कश्यप, मंत्री महिला मोर्चा कविता शाह, मनोज ध्यानी, पुष्पा ध्यानी, माधवी गुप्ता, अजय दास, ज्योति पांडे, सुमित पवार, राजू शर्मा, नितिन सक्सेना, रूपेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *