Haridwar News…महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां गंगा में प्रभावित |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
पिछले दिनों प्लेन क्रैश हादसे में मारे गए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां आज गंगा में विधि विधान के साथ प्रवाहित की गई। अजित पवार की अस्थियां आज सवेरे राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा हरिद्वार के वीआईपी घाट लेकर पहुंचे, जहां अजित पवार के पुरोहित अभिषेक झा ने अजीत पवार की अस्थियों का विसर्जन पूरे विधि विधान के साथ कराया। अस्थि विसर्जन करने आए राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने दिवंगत नेता अजितदादा की याद में एक भव्य अस्थि कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इस यात्रा का विधिवत शुभारंभ आज धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा तट पर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ किया गया।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर काशी, मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी, गुजरात में साबरमती, और जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी तक जाएगी। यात्रा का विस्तार दक्षिण भारत के रामेश्वरम और कन्याकुमारी तक होगा, जहाँ विभिन्न पवित्र नदियों में उनकी अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा। उन्होंने बताया की अजीत दादा की विचारधारा को मानने वाले लोग पूरे हिंदुस्तान में हैं। हम इस यात्रा के माध्यम से हर उस कार्यकर्ता और प्रशंसक को उनके अंतिम दर्शन का अवसर देना चाहते हैं जो उनसे जुड़ाव महसूस करता है।

ad12


इस कार्यक्रम में धीरज शर्मा के साथ तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित,पूर्व मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग, डॉ बृजेश यादव,डॉ विमल शर्मा,सौरभ आहूजा,युवराज सिंह,अंकित चौधरी आदि सहित सैकड़ों एनसीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *