उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand Samachar…..BLO आउटरीच कैंपेन का पहला चरण पूरा, 01 फरवरी से दूसरा चरण|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। उत्तराखंड में प्री-एसआईआर (Special Intensive Revision) के तहत पहले चरण में 75 प्रतिशत मैपिंग पूरी हो गई है। बीएलओ आउटरीज अभियान का दूसरा चरण 01 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक संचालित होगा।

शुक्रवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने यह जानकारी दी। बताया कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश और उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में संचालित बीएलओ आउटरीच अभियान के तहत प्रदेश में प्रत्येक मतदाता तक पहुंच, समन्वय और प्रभावी संवाद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सभी 70 विधानसभाओं में बीएलओ और ईआरओ समेत पूरी चुनावी मशीनरी ने उत्साह और समर्पण के साथ इस काम में जुटी रही है। पहले चरण में लगभग 75 प्रतिशत मैपिंग सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। बताया कि बीएलओ आउटरीच अभियान का दूसरा चरण 01 से 15 फरवरी तक चलेगा। जिसमें खास कर युवा व महिला मतदाताओं पर फोकस किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्री-एसआईआर चरण के अंतर्गत वर्तमान मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं की वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में अपने बीएलओ का पूर्ण सहयोग करें।

ad12

उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर उपलब्ध है। जिसके जरिए मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने व अपने पिता/पति के नाम के आधार पर मतदाता क्रमांक और बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त गली, मोहल्ला व क्षेत्र के नाम से भी मतदाता सूची खोजने की सुविधा उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *