Pauri News…अपणी सरकार पोर्टल पर पौड़ी गढ़वाल अव्वल |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी। पर्वतीय जिलों में सरकारी सेवाओं की जटिलता और सीमित पहुंच को लेकर बनी आम धारणा को पौड़ी गढ़वाल जनपद ने बदलकर रख दिया है। अपणी सरकार पोर्टल पर जिला रैंकिंग में पौड़ी गढ़वाल ने 94.69 प्रतिशत स्वीकृत प्रकरणों के सफल निस्तारण के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह सफलता जिला प्रशासन की सुदृढ़ कार्यप्रणाली, सतत निगरानी और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट ने बताया कि पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पौड़ी गढ़वाल प्रदेश में सर्वाधिक प्रकरणों के निस्तारण वाला जिला बनकर उभरा है। स्पष्ट है कि जनपद प्रशासन ने शिकायत निस्तारण को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ प्राथमिकता के रूप में लिया है।

जिलाधिकारी द्वारा पदभार संभालने के बाद अपणी सरकार पोर्टल को प्रशासनिक कार्यों का अभिन्न हिस्सा बनाया गया। सभी विभागों को अधिकतम सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की गई।

ब्लॉक, तहसील और ग्राम स्तर तक कर्मचारियों को पोर्टल के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को भी डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से आमजन को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया।

ad12

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि अपणी सरकार पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस पहल से अब प्रमाण पत्र, शिकायत निस्तारण और अन्य विभागीय सेवाएं घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से सुलभ हो रही हैं। इससे न केवल समय और धन की बचत हो रही है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ी है और शासन-प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास भी सशक्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *