उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News…. माल्टा महोत्सव में काश्तकारों को मिला प्रोत्साहन |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी। जिला मुख्यालय में आयोजित उत्तराखंड माल्टा महोत्सव में काश्तकारों ने सिट्रस फलों की छह प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के माल्टा ओर सिट्रस फल गुणवत्ता के दृष्टि से सबसे उत्कृष्ट हैं।

बुधवार को आयोजित महोत्सव का शुभारंभ विधायक राजकुमार पोरी ने किया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत के साथ प्रदर्शनी का प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही काश्तकारों से संवाद भी किया। पोरी ने कहा कि सरकार पहाड़ी उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने को प्रयासरत है। इससे काश्तकारों की आय बढ़ने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

सीडीओ गिरीश गुणवंत ने कहा कि जनपद की भौगोलिक परिस्थितियां सिट्रस फसलों के लिए अनुकूल हैं। वैज्ञानिक तकनीक, उन्नत प्रबंधन व बेहतर विपणन से आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। बताया कि प्रशिक्षण, फील्ड डेमोंस्ट्रेशन, ग्रेडिंग-पैकेजिंग और मूल्य संवर्धन पर विशेष जोर दिया जाएगा। काश्तकारों को स्थानीय और बाहरी बाजारों से जोड़ा जाएगा।

जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी ने बताया कि महोत्सव में 104 काश्तकारों ने माल्टा, 33 ने नींबू, 19 ने गलगल और 29 ने नारंगी की प्रदर्शनी लगाई। यह पहला अवसर है जब माल्टा उत्पादक काश्तकारों को पहचान, विपणन और प्रशिक्षण के उद्देश्य से इस प्रकार का आयोजन किया गया है।

ad12

मौके पर अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर तेजपाल सिंह बिष्ट समेत काश्तकार, उद्यान विभाग के कार्मिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *