Uttarakhand News…हरिद्वारः दिव्य और भव्य होगा 2027 का कुंभ मेलाः धामी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल-हरिद्वार स्थित प्राचीन दक्षेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने दुग्धाभिषेक कर प्रदेश की प्रगति, खुशहाली और वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले के सफल व सुरक्षित आयोजन की कामना की। साथ ही मुख्यमंत्री ने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाला कुंभ मेला उत्तराखंड के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर है। कुंभ मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति और आस्था का वैश्विक प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार कुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए ठोस व प्रभावी कार्य कर रही है। मेला क्षेत्र के विस्तार के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का प्रयास है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु हरिद्वार से एक सकारात्मक और अविस्मरणीय अनुभव लेकर लौटें।

उन्होंने साधु-संतों से सरकार को मिल रहे निरंतर आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए आगामी कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए संत समाज व स्थानीय नागरिकों से सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।

पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने मुख्यमंत्री द्वारा संस्कृति संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की, कहा कि संत समाज दिव्य एवं भव्य कुंभ आयोजन के लिए राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग देगा।

ad12

मौके पर अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत राजेंद्र दास, दिगंबर अखाड़े के वैष्णो दास, निर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत मुरलीदास, निर्मल अखाड़े के कोठारी जसविंदर सिंह, बड़ा उदासीन अखाड़े के राघवेंद्र दास, नया अखाड़े के जगतार मुनि, अटल अखाड़े के सत्य गिरी, मनोज गिरी, विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, दायित्वधारी सुनील सैनी, ओमप्रकाश जमदग्नि, जयपाल सिंह चौहान, लव शर्मा, आशु चौधरी, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, डीएम मयूर दीक्षित,  एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *