उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News….चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में 11 मोटर मार्ग मंजूर |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी। लोक निर्माण मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज के प्रयासों से चौबट्टाखाल विधानसभा अंतर्गत पाबौ, एकेश्वर, बीरोंखाल और पोखड़ा विकासखंड में वर्ष 2025-26 के लिए पीएमजीएसवाई से 179625.95 लाख की लागत से 11 मोटर मार्ग स्वीकृत हुए हैं।

विकासखंड पाबौ में 11 किमी लंबाई के झंगरबो-सिंवाल-पालीगांव मोटर मार्ग के लिए 2037.84 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। एकेश्वर में 6 किमी लंबाई की पिलखेरा-सगोडा मोटर मार्ग के लिए 936.34 लाख रुपये, 5.375 किमी लंबाई की रिठाखाल-कुलासू मोटर मा

र्ग के लिए 829.66 लाख रुपये तथा 4 किमी लंबाई की भंडारीगांव-मौंदाड़ी-परयान मोटर मार्ग के लिए 629.33 लाख रुपये की मंजूरी मिली है।

बीरोंखाल ब्लॉक में 3.91 किमी लंबाई की मैठाणाघाट-खिटौटिया मोटर मार्ग के लिए 609.65 लाख रुपये, 4.70 किमी लंबाई की रसिया महादेव-नागणी मोटर मार्ग के लिए 735.00 लाख रुपये, 2.63 किमी लंबाई की खलधार-ठंगा मोटर मार्ग के लिए 433.47 लाख रुपये और 5.26 किमी लंबाई की घनियाखाला-बडियाना मोटर मार्ग के लिए 883.49 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

वहीं विकासखंड पोखड़ा के अंतर्गत 3.825 किमी लंबाई की धर्मपुर-डबरा मोटर मार्ग के लिए 618.52 लाख रुपये, 10.550 किमी लंबाई की बडोलीगांव-बडेथ-शल्ड-कटीगांव मोटर मार्ग के लिए 1708.54 लाख रुपये और 6.900 किमी लंबाई की कमलपुर-नौला-खेड़गांव मोटर मार्ग के लिए 1058.65 लाख रुपये मंजूर हुए हैं।

ad12

महाराज ने कहा कि जल्द ही मंजूर सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। क्षेत्र में मोटर मार्गों को स्वीकृति मिलने पर स्थानीय लोगों ने महाराज का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *