Pauri News….भालुओं की सक्रियता पर हरकत में आया वन विभाग|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भालुओं की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने जागरूकता अभियान को और तेज कर दिया है। विभागीय टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को सतर्क रहने, आवश्यक सावधानियां अपनाने और संभावित मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए मार्गदर्शन दे रही हैं।

डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह ने बताया कि ग्रामीण यदि अपने घरों के आसपास की झाड़ियों को साफ रखकर खुला क्षेत्र बनाएं, किसी भी कार्य के लिए समूह में जाएं और बच्चों को अकेला न छोड़ें, तो भालू से सामना होने की स्थिति में खतरा काफी कम हो जाता है। उन्होंने लोगों से खाने का कचरा खुले में न फेंकने की भी अपील की, क्योंकि इससे भालू और अन्य वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आकर्षित होते हैं।

वन विभाग पंपलेट वितरण, जागरूकता बैठकों, सोशल मीडिया संदेशों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से सतर्कता संबंधी जानकारियां व्यापक स्तर पर पहुंचा रहा है। डीएफओ ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधि दिखाई दे तो लोग तुरंत टोल फ्री नंबर 1926 पर सूचना दें, ताकि विभागीय टीमें समय पर मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही कर सकें।

ad12

उन्होंने आमजन से विभाग का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक जागरूकता से ही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *