Uttarakhand News….NDS स्कूल में दो दिनी एथलेटिक मीट शुरू|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटर-स्कूल एथलेटिक मीट 2025 का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के 11 विद्यालयों के 292 खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किए।

मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक महंत बाबा रामसिंह महाराज, व्यवस्थापक संत जोध सिंह महाराज के आशीर्वाद के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. एसएन सूरी ने ओलंपिक ध्वज फहराकर प्रतिभागियों के मार्च-पास्ट की सलामी ली। साथ ही खेल मशाल को जलाकर खिलाड़ियों को खेल भावना और ईमानदारी की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विद्यालय की शैक्षिक सलाहकार रेनू सूरी, नीरू अरोड़ा, मुकुल तायल, प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम
800 मीटर फाइनल (अंडर-19)
बालक वर्ग
• स्वर्ण : आशीष
• रजत : आयुष पंवार
• कांस्य : सिद्धार्थ पंत
बालिका वर्ग
• स्वर्ण : श्रेया
• रजत : रिद्धि पंत
• कांस्य : अनुष्का

लंबी कूद (अंडर-14, बालिका वर्ग)
• स्वर्ण : गीतिका
• रजत : आराध्या राणा
• कांस्य : आयुषी भट्ट

गोला फेंक
अंडर-14 (बालक वर्ग)
• स्वर्ण : दिवित कुकरेती
• रजत : मयंक राणा
• कांस्य : आयुष नेगी

ad12

अंडर-19 (बालक वर्ग)
• प्रथम : अविरल रावत
• द्वितीय : सोहेल खान
• तृतीय : आर्यन पंवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *