Pauri News….आदमखोर बाघ को मारने के लिए पोखड़ा क्षेत्र में शूटर तैनात|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
पौड़ी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पहल पर चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में आदमखोर बाघ को मारने के लिए वन विभाग ने पिंजरे लगाने के साथ शूटर तैनात कर दिए हैं।

महाराज ने सोमवार सुबह विकासखंड बीरोंखाल के ग्राम जिवई में लक्ष्मी देवी पर भालू के हमले पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को विकासखंड पोखड़ा के बगड़ीगाड़ निवासी रानी देवी की बाघ के हमले में मौत हो गई थी। अगले ही दिन घंडियाल की प्रभा देवी भी बाघ के हमले में घायल हुई।
जिसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी और डीएफओ को आदमखोर बाघ को मारने के लिए अनुमति लेने के निर्देश दिए थे। बताया कि अनुमति के बाद अब विकासखंड पोखड़ा क्षेत्र में पिंजरे लगाए जा रहे हैं। शूटरों की तैनाती कर दी गई है। महाराज ने कहा कि जल्द ही आदमखोर बाघ मारा जाएगा और लोगों को उसके भय से मुक्ति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वन विभाग जंगली जानवरों के हमलों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे। महाराज ने प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। साथ ही वन अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराने को भी कहा है।
