Doon News….समाज निर्माण में मीडिया की भूमिका अहमः धामी|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
देहरादून। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज को सही दिशा देने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने मीडिया जगत को राष्ट्रीय प्रेस दिवस दी। इस अवसर पर कहा कि मीडिया अपने कर्तव्य और दायित्वों से एक विकसित समाज के निर्माण में अहम योगदान दे सकता है। सीएम कहा कि मीडिया ही जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करता है, जिससे सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
