Uttarakhand News….उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा की है। इस अवसर र कचहरी स्थित शहीद स्थल और पुलिस लाइन आयोजित कार्यक्रम के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

शनिवार को सीएम धामी ने शहीद स्थल कचहरी परिसर में राज्य आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सम्मानित किया। साथ ही कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देवभूमि के लाखों लोगों के बलिदान, संघर्ष और तप का परिणाम है। उन्होंने खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा जैसी दर्दनाक घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये घटनाएं राज्य आंदोलन के अमर अध्याय हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है और देती रहेगी। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर उनके क्षेत्रों की प्रमुख अवस्थापना सुविधाओं का नामकरण करने, वर्ष 2021 तक जिलाधिकारी कार्यालयों में चिह्नीकरण के लिए लंबित आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए छह माह का समय विस्तार और सभी शहीद स्मारकों का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि राज्य स्थापना दिवस पर अपने घरों में पांच दीपक राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में जलाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य राज्य आंदोलन की भावना से ही संभव है।

सीएम ने की पेंशन बढाने की घोषणा
• जेल गए या घायल आंदोलनकारियों की पेंशन ₹6,000 से बढ़ाकर ₹7,000 प्रतिमाह की जाएगी।
• अन्य राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4,500 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रतिमाह की जाएगी।
•  पूर्णतः शय्याग्रस्त आंदोलनकारियों की पेंशन ₹20,000 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह की जाएगी तथा उनकी देखभाल के लिए मेडिकल अटेंडेंट की व्यवस्था की जाएगी।
• शहीद आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन ₹3,000 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रतिमाह की जाएगी।

ad12

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, खजानदास, उमेश शर्मा ‘काऊ’, सविता कपूर, उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद सुभाष बड़थ्वाल, डीएम सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *