उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…सीमांत मिलम में आईटीबीपी जवानों से मिले सीएम धामी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जिले के सीमांत गांव मिलम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात कर राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा में जवानों का योगदान अतुलनीय है। उनका अनुशासन, परिश्रम और देशभक्ति सभी के लिए प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री धामी ने सीमांत क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों से भी सीधा संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत सीमांत गांवों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने, स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में इन क्षेत्रों में सड़क, संचार, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि सीमाओं पर बसे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। मुख्यमंत्री ने सीमा क्षेत्र के नागरिकों के सहयोग और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए आभार भी व्यक्त किया। मौके पर आईजी आईटीबीपी संजय गुंज्याल भी मौजूद रहे।

ad12

मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं
• जोहार क्लब मुनस्यारी में इनडोर स्टेडियम बनाया जाएगा।
• ग्राम मिलम में नंदा देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा।
• ग्राम बिल्जू में सामुदायिक मिलन केंद्र का निर्माण कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *