Rishikesh News….जयराम आश्रम में धूमधाम से मना गोवर्धन पूजा महोत्सव|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। जयराम आश्रम में सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान गोवर्धन की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और 56 भोग अर्पित किए गए।

आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रकृति और गौमाता के संरक्षण का भी संदेश देती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार कन्या भ्रूण हत्या और गोवंश पर संकट बढ़ता जा रहा है, यह समाज के लिए चिंता का विषय है।

ब्रह्मचारी ने कहा कि कोविड काल के दौरान ऑक्सीजन की कमी ने हमें पेड़ों और पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने लोगों से प्रकृति के संरक्षण और गौसेवा को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

ad12

कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में धार्मिक गीतों और भक्ति भाव का वातावरण बना रहा। मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत सहित अनेक संत-महात्मा, श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *