Doon News…दीपावली के लिए दुल्हन की तरह सजा ज्योतिष रत्न आचार्य दैवज्ञ का ” व्हाइट हाउस “। Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
देहरादून। दीपावली 2025 के लिए देहरादून धर्मपुर का व्हाइट हाउस उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ के अनुयायियों ने दुल्हन की तरह सजा दिया है। डॉ दैवज्ञ के कार्यक्रम प्रभारी खेम सिंह चौहान ने बताया कि इस बार अमावस्या तिथि दो दिन होने से दीप उत्सव का त्योहार 5 दिन तक मनाया जा रहा है 18 तारीख धनतेरस से ही आचार्य श्री के अनुयायियों ने उनके आवास को मल्टी कलर वाली इंडियन लाइटिंग से चारों तरफ से सजा रखा है।
खेम सिंह ने बताया कि ज्योतिष रत्न डॉक्टर घिल्डियाल अपने आवास व्हाइट हाउस पर ही मंत्रों और यंत्रों की साधना करके अपने से जुड़े हुए विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, नौकरशाहों एवं व्यापारियों का कल्याण करेंगे, बताया कि इसके लिए 15 दिन पूर्व से ही लोगों ने अपने नाम कुंडली सहित दर्ज करवा दिए थे, बताया कि आचार्य श्री 20 तारीख को रात्रिभर साधना करेंगे और 21 तारीख को सायं काल 6:00 बजे से 8:15 तक अति विशिष्ट पद्धति से महालक्ष्मी पूजन करेंगे।


विदित है कि उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” की भविष्यवाणीयां एकदम सटीक साबित होती हैं और वह मंत्रों की ध्वनि को यंत्रों में परिवर्तित करके लोगों की विभिन्न समस्याओं का वैज्ञानिक पद्धति से समाधान भी कर देते हैं।
