Haridwar News…..बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण और निरोगी काया पर मंथन व पौधारोपण भी| मनीषा सूरी की Report

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-हरिद्वार-मनीषा मसूरी
भारत विकास परिषद, शाखा पंचपुरी हरिद्वार की ओर से राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, दक्ष, कनखल, हरिद्वार में निर्मित बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण समारोह के मौके पर निरोगी काया के लिये जागरूकता का आह्वान भी किया गया। साथ ही पौधारोपण का पुण्य कार्य भी लगे हाथ हुआ। आइये आपको विस्तार से कार्यक्रम में लिये चलते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शरद चंद्रा , क्षेत्रीय संगठन सचिव, एनसीआरदृ1 तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजपाल सिंह राठौर, खंड शिक्षा अधिकारी, बहादराबाद (हरिद्वार) की गरिमामयी उपस्थिति रही। बालिकाओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, लोकगीत एवं मार्शल आर्ट की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का हृदय जीत लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहन देना रहा, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम में प्रांत संगठन सचिव निखिल वर्मा, पंचपुरी शाखा अध्यक्ष विकास गिरी, सचिव कुशल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संजय नैथानी, निवर्तमान महिला सहभागिता प्रमुख आभा वर्मा, महिला संयोजिका मिनी पुरी, संयोजक संस्कार सी ए अनिल जैन एवं संयोजक संपर्क विश्वास सक्सेना का विशेष सहयोग रहा

ad12

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत विकास परिषद क्षेत्रीय संयोजक सेवा बृज प्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक संपर्क रोहित कोचगवे, प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित पांडे, निवर्तमान प्रांत अध्यक्ष निशा अग्रवाल, जिला समन्वयक राज कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दक्ष कनखल सीमा कुकरेजा, नेहा सक्सेना, शैली सक्सेना, द्विजेंद्र पंत, ललित मोहन जोशी, महेंद्र असवाल, मनुदेव बंधु, आशुतोष शर्मा, सचिन नामदेव, सुमित सक्सेना, डॉ रविकांत शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *