Pauri News….क्रॉस कंट्री और हाफ मैराथन में धावकों ने दिखाया दमखम|अभिषेक नेगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-अभिषेक नेगी की Report

पौड़ी। गांधी जयंती और स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के उपलक्ष में बुधवार को जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय की ओर से कंडोलिया मैदान में क्रॉस कंट्री और हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

दौड़ प्रतियोगिता में कुल 107 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें क्रॉस कंट्री दौड़ में 85 बालक-बालिकाओं ने दमखम दिखाया, जबकि ओपन हाफ मैराथन (21 किमी) में 22 धावक शामिल हुए।

इस दौरान धावकों ने न केवल अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर रावत, सचिव जिला बैडमिंटन एसोसिएशन राजेंद्र सिंह बंगारी सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।

ad12

परिणाम इस प्रकार रहे
• अंडर-14 बालक वर्गः कार्तिक प्रथम, अंकित कुकरेती द्वितीय, अमन बिष्ट तृतीय।
• अंडर-14 बालिका वर्गः वैभवी मंमगाई प्रथम, अदिति द्वितीय, नेहा पोखरियाल तृतीय।
• अंडर-17 बालक वर्गः आयुष कुमार प्रथम, अनिश नेगी द्वितीय, सन्नी तृतीय।
• अंडर-17 बालिका वर्गः अनुष्का प्रथम, नंदनी द्वितीय, पावनी तृतीय।
• ओपन हाफ मैराथन बालक वर्गः नकुल प्रथम, मोहित द्वितीय, शिवम तृतीय।
• ओपन हाफ मैराथन बालिका वर्गः शीतल प्रथम, काजल द्वितीय, दीपिका तृतीय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *