Uttarakhand News….नीम बीच पर डूबे युवक का शव 04 दिन बाद बरामद|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
ऋषिकेश। गंगा में स्नान करते समय डूबे राजस्थान के युवक का शव चार दिन बाद बरामद हो गया है। एसडीआरएफ ने शव को बरामद कर अग्रिम कार्यवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार 24 सितम्बर को तपोवन स्थित नीम बीच पर राजस्थान के रतनगढ़, चूरू जिले से आए दो युवक-युवती स्नान के दौरान गंगा के तेज बहाव में बह गए थे। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने युवती को उसी दिन बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जबकि, जितेंद्र जाखड़ (24) गंगा की धारा में बह गए थे और तब से लापता थे।

एसडीआरएफ की टीम लगातार राफ्ट और आधुनिक उपकरणों की मदद से सर्च अभियान चला रही थी। सोमवार सुबह पशुलोक बैराज के पास जितेंद्र की लाश बरामद हुई। एसडीआरएफ टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
