उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News….दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा को सरकार प्रतिबद्ध : सीएम धामी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-देहरादून-उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें सुगमता और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जाए।

सचिवालय में आयोजित राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के इस वर्ग की समस्याओं का समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में समय-समय पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं। इन शिविरों में उपचार एवं चिकित्सा सुविधाओं के साथ ही दिव्यांग प्रमाण-पत्र, कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरण मौके पर ही उपलब्ध कराए जाएं।

समाज कल्याण विभाग को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग पेंशन समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक शत-प्रतिशत पहुंचे। उन्होंने नियुक्तियों में आरक्षण संबंधी प्रावधानों का भी पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया।

सीएम धामी ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें सक्षम बनाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि विभागीय स्तर पर दिव्यांगजनों से जुड़े मुद्दों का गंभीरता से अनुश्रवण कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।

ad12

बैठक में विधायक भरत चौधरी, सविता कपूर सहित सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी, रंजीत सिन्हा, चन्द्रेश कुमार, वी. षणमुगम, डॉ. आर. राजेश कुमार, निदेशक समाज कल्याण प्रकाश चन्द्र समेत राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *