उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News….यहां लगा निशुल्क स्वास्थ्य कैंप| दवा भी दी गयी| Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-देहरादून-उत्तराखंड

भारत सरकार के स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत बलूनी हॉस्पिटल, जोगीवाला , देहरादून द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , छिद्दरवाला , देहरादून में एक निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बलूनी हॉस्पिटल की तरफ से डॉ. उदय शंकर बलूनी ( पेट रोग विशेषज्ञ), डॉ. संदीप कुमार टंडन (जनरल फिजिशियन ), डॉ. प्रीति पांडे (स्त्री रोग विशेषज्ञ), एवं डॉ. साधना सेमवाल ने लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया।

कैंप को आयोजित करवाने में बलूनी हॉस्पिटल के सीईओ द्रवेश नौटियाल एवं अन्य स्टाफ कृष्णा छेत्री , राकेश सुयाल , नर्सिंग स्टाफ- पूजा , सोनिका , गौरव गुसाई एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।कैंप में बी.पी., शुगर की जांच के साथ-साथ निशुल्क दवाइयां का वितरण किया गया।

ad12

इस अवसर पर हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. उदय शंकर बलूनी ने लोगों को भारत सरकार की स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के बारे में जानकारी दी।
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *