Uttarakhand News…निरंकारी मिशन की संगतों ने स्वच्छता के लिए किया श्रमदान |Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
ऋषिकेश। निरंकारी मिशन की ओर से “स्वच्छोत्सव-स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत नगर निगम के आह्वान पर “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गुरुवार को निरंकारी मिशन के सेवादल व साध संगत ने सोमेश्वर मंदिर परिसर और आसपास स्वच्छता अभियान की शुरुआत शपथ ग्रहण और प्रार्थना से हुई। इसके बाद वॉलंटियर ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ मंदिर परिसर की सीढ़ियों और आसपास की जगहों की सफाई की।

नगर निगम अधिकारियों ने मिशन के सहयोग को प्रेरणादायक बताया। कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब इसे समाज का हर वर्ग अपनाएगा। मौके पर निरंकारी मिशन के लगभग 50 वॉलंटियर्स, ब्रांच संयोजक, संचालक और शिक्षक मौजूद रहे।
