Uttarakhand News….सीएम धामी ने किए मां धारी देवी के दर्शन|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

श्रीनगर (गढ़वाल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर स्थानीय लोगों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं से बातचीत की। उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। राहत व बचाव कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।

दर्शन के बाद स्थानीय जनता और समिति पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रियों से भी मुलाकात की। यात्रियों ने चारधाम यात्रा व्यवस्था की खुले दिल से प्रशंसा की। इंदौर से आए श्रद्धालु संतोष पाठक ने कहा कि आपदा के बावजूद यात्रा व्यवस्था काफी अच्छी है।

मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने अलकनंदा नदी के दोनों तटों पर भू-कटाव रोकने के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण का आश्वासन दिया।

मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, एसएसपी लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी आदि मौजूद रहे।

ad12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *