Uncategorizedउत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News….श्रीकोट में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार| ग्रामीणों को राहत|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग के अंतर्गत पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में मंगलवार सुबह एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार आदमखोर है अथवा नहीं, इसकी पुष्टि के लिए पशु चिकित्सक आवश्यक सैंपल लेंगे।

File photo

जनपद पौड़ी गढ़वाल के पोखड़ा क्षेत्र स्थित श्रीकोट गांव में हाल ही में गुलदार के हमले में चार वर्षीय बालिका की दुःखद मृत्यु हो गयी थी। जन सुरक्षा को दृष्टिगत जिला प्रशासन और वन विभाग ने त्वरित कार्यवाही की। घटना की रात को ही एसडीएम, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण की गई। साथ ही वन विभाग ने गांव में तीन पिंजरे लगाए।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी के लिए ड्रोन व ट्रैप कैमरे स्थापित किए गए थे। फॉरेस्ट कंजर्वेटर व चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन से ट्रेंकुलाइजिंग की अनुमति लेकर ट्रेंकुलाइज स्नाइपर भी तैनात किए गए थे। वन विभाग की टीम भी लगातार गश्त कर रही थी। बताया कि प्रशासन, जन सहयोग व वन विभाग ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया।

ad12

डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े ने बताया कि गुलदार घटनास्थल से लगभग 30 मीटर की दूरी पर लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ। उन्होंने बताया कि अब गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा तथा उसकी उम्र और लिंग की जानकारी भी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *