Laldhang News….टूटा ग्रामीणों के सब्र का बांध| वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-अनिल शर्मा, लालढांग


लालढांग क्षेत्र में वन्य जीवों की दस्तक ग्रामीणों के लिये परेशानी का सबब बनी हुयी हैं। बार-बार और कई बार ग्रामीणों ने वन विभाग ने वन्य जीवों के आतंक से निजात दिलाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन होता कुछ भी नहीं है। ऐसे में अब ग्रामीणों के सब्र का बांध टूटने लगा है। ग्रामीणों ने सीधे-सीधे वन विभाग के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है।

खबर है कि रसूलपुर मीठीबेरी ग्राम पंचायत के मंगोलपुरा गांव क ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से निजात पाने के लिए ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी के नेतृत्व में वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।रसूलपुर मीठीबेरी के गांव जंगल सेलगे होने कारण जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में दस्तक दे रहे हैं।ग्रामिणो में दहशत बनी हुई हैं।मंगोलपुरा व मीठीबेरी गांव में हर रोज गुलदार दस्तक दे रहा हैं।अंधेरा होते ही गांव में आ जाता हैं गुलदार के गांव में आने पर ग्रामिणो द्वारा शोर मचा कर भगाया जाता हैं।

ग्रामिणो की गोशालाओ भी मेंआ जाता हैंग्रामिणो का कहना हैं कि गुलदार रात भर गांव में ही रहता हैं एक तरफ से भगाते हैं तो दूसरी ओर से गुलदार के होने की सुनाई देती हैं।ऐसे में ग्रामिणो में भय बना रहता हैं ।15 फरवरी को मंगोलपुरा के निहाल सिंह पर खेत मे काम करते वक्त गुलदार ने हल कर दिया था वही मीठीबेरी निवासी अक्षर सिंह पर 22 अगस्त को खेत मे जाते वक्त गुलदार ने हमला किया था। यही हाल हाथी का भी हैं शाम ढ़लते ही हाथी खेतो में आकर गन्ने व धान की फसल को रौंद रहा।हाथी के डर से किसान खेतो की रखवाली भी नही कर पा रहे है। मंगोलपुरा गांव में बंदरो का आतंक हैं।बन्दर घरों में रखे सामान को उठा कर ले जाते है।महिलाओं व बच्चों पर कई बार झपट्टा मार देते है बन्दरो की बढ़ती तादाद को देखते हुए बच्चे घर मे सुरक्षित नही हैं।

ad12

जिसको लेकर ग्रामिणो में आक्रोश बना हुआ है।बुधवार को ग्रामिणो का गुस्सा फूट पड़ा वनविभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने बताया रसूलपुर मीठीबेरी पंचायत जंगल से घिरी होने केकारण जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती हैं।जिससे ग्रामिणो में भय का माहौल बना रहता हैं।वन विभाग को कईबार जंगली जानवरों की आवाजाही आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए कहा गया लेकिन वन विभाग संज्ञान नही लेता हैं।।जबकि ग्राम पंचायत के किनारे पर नो किलोमीटर सुरक्षा दीवार की स्वीकृति वन विभाग द्वारा की जा चुकी लेकिन अभी कोई काम शुरू नही हो पाया हैं।प्रदर्शन करने वालो में पातेराम, फूलचंद सिंह, राम सिंह ,दीपक सिंह रामकिशन,विनय सिंह ,यादराम सिंह, सुनील सिंह ,नैन सिंह, गजेन्द्र सिंह, डालचंद, संतराम सिंह, सोहन सिंह, बिना देवी, तिलकावती, सुशीला देवी, शकुन्तला, सोनावती, भाग्यवती आदि महिला पुरुष शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *