उत्तराखंडसंपादकीय

सीबीआरआई ने किया तुंगनाथ मंदिर का भू-तकनीकी सर्वे|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के संरक्षण व जीर्णोद्धार के लिए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने प्रयास तेज कर दिए हैं। शनिवार को सीबीआरआई की टीम ने भू तकनीकी सर्वे किया।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने शनिवार को तुंगनाथ मंदिर के भू तकनीकी सर्वे पूरा कर लिया है। सर्वे रिपोर्ट विश्लेषण के बाद डीपीआर बनाई जाएगी। उसके बाद ही संरक्षण कार्य शुरू होगा।

ad12

द्विवेदी ने बताया कि सीबीआरआई रुड़की बीकेटीसी के आग्रह पर तुंगनाथ मंदिर डीपीआर तैयार कर रही है। इससे पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण और सीबीआरआई द्वारा भी मंदिर का दौरा किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *