गैरसैंण: सीएम और स्पीकर ने रोपा मां के नाम एक पेड़|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने भराड़ीसैंण में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। सीएम ने प्रदेशवासियों से अपने जीवन में एक पौधा रोपने की अपील भी की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि हर नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

ad12

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव आर.के सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ और प्रमुख वन संरक्षक हॉफ समीर सिन्हा ने भी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *